इस्लाम का सबसे ख़तरनाक और शातिर चेहरा है सूफ़ीवाद, जानिए पूरा सच

इस्लाम का सबसे ख़तरनाक और शातिर चेहरा है सूफ़ीवाद, जानिए पूरा सच

बायीं तस्वीर अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की है। यहां पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में हिंदू आते हैं और उन्हें पता तक नहीं होता कि वो किसके आगे सिर झुकाने जा रहे हैं।

AddThis Website Tools

पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले कहा था कि इस्लाम में अगर सूफी मत पर अधिक जोर दिया गया होता तो आतंकवाद नहीं होता। सवाल उठता है कि क्या प्रधानमंत्री का यह बयान सही है। आम धारणा के नजरिए से देखें तो मोदी ने ठीक ही कहा। लेकिन आम सोच के उलट सच्चाई बिल्कुल अलग है। सूफी इस्लाम अमनपसंद है, ऐसी गलतफहमी पूरी दुनिया में फैलाई गई है। पीएम मोदी भी उसी का शिकार हुए होंगे। हाल में आई फिल्म ‘पद्मावत’ के सिलसिले में भी सूफीवाद पर बहस छिड़ी हुई है। कारण ये कि रानी पद्मावती पर अमीर खुसरो ने ‘पद्मावत’ नाम से किताब लिखी थी। अमीर खुसरो अलाउद्दीन खिलजी का दरबारी कवि था और इतिहास में उसे सूफी संत की तरह जाना जाता है। आज भी लोग दिल्ली में अमीर खुसरो की कब्र पर मत्था टेकने के लिए जाते हैं। इनमें बड़ी संख्या हिंदुओं की भी होती है। जबकि इतिहास की नजर से देखें तो अमीर खुसरो कवि होने के साथ-साथ एक कट्टरपंथी हत्यारा भी था। अमीर खुसरो की ये खूबी उसकी लिखी रचनाओं से भी जाहिर होती है। नीचे हम आपको उनके बारे में भी बताएंगे।

इस्लाम में सूफीवाद क्या है?

सूफ़ी मत यानी अपने में ही डूबे रहने वाले, अपने चश्मे से दुनिया को देखने वाले लोग। वो अल्लाह को अपने प्रेमी की तरह याद करते हैं। आम तौर पर उन्हें हिंदू-मुसलमान के बीच की कड़ी मान लिया जाता है। इस्लाम में गाने और संगीत पर सख्त पाबंदी है, लेकिन सूफी नाच-गाकर ही अपने खुदा को रिझाते हैं। कई बड़े उर्दू शायद खुद को सूफी बताते हैं। भारत में सूफीवाद की इमेज बहुत रूमानी यानी रोमांटिक सी बनाई गई है। कई सूफी गाने खूब मशहूर हो चुके हैं। जिनमें सांकेतिक भाषा में अल्लाह की इबादत ही होती है। लेकिन हैरानी की बात है कि दुनिया में हर जगह जहां सूफीवाद रहा है वो धीरे-धीरे वहाबी इस्लाम में बदल गया। अफगानिस्तान, इंडोनेशिया जैसे देश सूफीवाद के रास्ते चलकर ही आज कट्टर इस्लामी मुल्क में बदल चुके हैं। कश्मीर का भी यही हाल है। वहां पर कभी कई मशहूर दरगाहें हुआ करती थीं। कहते हैं कि इस्लाम का प्रचार दो ही चीजों से होता है- 1. तलवार और 2. सूफीवाद। भारत में जितना धर्म परिवर्तन तलवार के दम पर हुआ, करीब-करीब उतना ही सूफीवाद के दम पर भी हुआ है।

पीर-फकीर बने बर्बर हत्यारे

अमीर खुसरो और बुल्ले शाह जैसे शायरों और कवियों की कविताओं को आजकल कुछ लोग नए तरीके से गाकर खूब मशहूर हो रहे हैं। लाखों-करोड़ों हिंदू भी इन गानों के शौकीन होते हैं और इन्हें खूब पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को इन गानों का असली मतलब पता नहीं होता है। अगर आप इन गानों का सही मतलब जानें तो आप सूफी मत के पीछे की पूरी सोच को समझ जाएंगे। इसके कुछ उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं। लेकिन उससे पहले यह समझना होगा कि आज जब तलवार के इस्तेमाल में पहले के मुकाबले अधिक जोखिम है सूफी मत इस्लाम को फैलाने का सबसे कारगर तरीका बन चुका है। सूफी गानों की हर लाइन यही कहती है कि मुसलमान बनकर ही भगवान को पाया जा सकता है। जिन पीर-फकीरों को महान आत्मा बताकर पूजने को कहा जाता है वो दरअसल अपने समय के बर्बर हत्यारे थे। वरना यह कैसे संभव है कि अलाउद्दीन खिलजी जैसे हत्यारे राजा का दरबारी कवि अमीर खुसरो जैसा भला आदमी हो।

‘छाप तिलक’ का असली मतलब

अमीर खुसरो का लिखा गाना ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाय के’ बड़े शौक से गाया जाता है। एक बार इस गाने के शब्दों पर गौर करें:

छाप-तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाय के
प्रेमभटी का मधवा पिलाय के
मतवाली कर लीनी रे मोसे नैना मिलाय के
गोरी-गोरी बहियाँ हरी-हरी चूड़ियां,
बहियां पकड़ धर लीनी रे मोसे नैना मिलाय के
बल-बल जाऊं मैं तोरे रंगरेजवा
अपनी सी कर लीनी रे मोसे नैना मिलाय के
ख़ुसरो निज़ाम के बल-बल जाइये
मोहे सुहागन कीन्हीं रे मोसे नैना मिलाय के

क्या आपने कभी सोचा है कि ये ‘छाप तिलक’ क्या है ? अमीर ख़ुसरो के पिता अमीर सैफ़ुद्दीन मुहम्मद के बेटे थे जो कि तुर्क थे और निज़ामुद्दीन नाम के फकीर के चेले थे। न तो तुर्क तिलक लगते हैं न निज़ामुद्दीन जिस चिश्ती परंपरा के सूफ़ी हैं उसमें तिलक लगाया जाता हैं। तो ये किस छाप-तिलक का ज़िक्र कर रहे हैं ? और ये कैसा छाप-तिलक है जिसे सिर्फ नैना मिलाने से छीनने की बात हो रही है? दरअसल छाप-तिलक का मतलब ब्रज के गोस्वामियों द्वारा कृष्ण भक्ति में 8 जगह लगाने वाली छाप से है। इस गाने में अमीर ख़ुसरो कह रहा है कि मुझसे आँखें मिलाकर मेरी छाप-तिलक सब छीन ली यानी मुझे मुसलमान कर दिया। इसी तरह नीचे अमीर खुसरो की इस कविता को देखिए:

रैनी चढ़ी रसूल की रंग मौला के हाथ
जिसकी चूँदर रंग दई धन-धन उसके भाग
मौला अली मौला मौला अली मौला
आज रंग है ए माँ रंग है जी रंग है

रसूल की चढ़ी रैनी में मौला के हाथ रंग होने का क्या मतलब ? जिसकी चूनर रंग दी गई उसके धन-धन भाग का क्या अर्थ है? यानी हिंदू धर्म छोड़कर रसूल यानी अल्लाह की शरण में आने वाले के भाग्य खुल जाते हैं। ‘आज रंग है हे माँ….’ का मतलब एक साथ बहुत सारे लोगों के इस्लाम कबूल करने से है। नीचे अमीर खुसरो की ही एक और कविता को देखें:

मोरा जोबना नवेलरा भयो है गुलाल
कैसी धार दिनी विकास मोरी माल
मोरा जोबना नवेलरा
निजामुद्दीन औलिया को कोई समझाये
ज्यों ज्यों मनाऊं वो तो रूठता ही जाये
मोरा जोबना नवेलरा
चूड़ियाँ फोड़ पलंग पे डारूँ
इस चोली को दूँ मैं आग लगाय
सुनी सेज डरावन लागे
विरही अगन मोहे डंस-डंस जाये
मोरा जोबना नवेलरा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कुछ दिन पहले अजमेर की दरगाह पर मत्था टेकने गए थे। गौर से देखें तभी पता चलता है कि ये कोई इस्लामी मजहब की जगह है।

अमीर खुसरो की इन लाइनों को पढ़कर पहली नज़र में तो समझ में ये आता है कि इनका मकसद कपड़े रंगवाना है या होली में कपड़े रंगवाना है और ये किसी मौला नाम के रंगरेज़ की बात कह रहे हैं। कई जगह ख़ुसरो या अन्य सूफ़ी नज़रें मिलते ही चेरी यानी दासी बनने, अपने सुहागन होने, अपने नवल जोबन की अगन, अपनी चोली को जलाने की बात करते हैं। इसका तो मतलब ये लिया जा सकता है कि ये पठानी-ईरानी शौक़ (ग़िलमाँ) की बात कर रहे होंगे मगर रंगरेज़ पर कविता लिखने का क्या मतलब है? वैसे भी अमीर खुसरो, बुल्ले शाह, निज़ामुद्दीन, बख़्तियार काकी वगैरह धोबी तो पक्का नहीं थे।

हारे हुए हत्यारे बने ‘हज़रत’

ऐतिहासिक रूप से देखें तो अफगानिस्तान से लेकर आज के पाकिस्तान के इलाकों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूरा उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, बांग्लादेश और आगे इंडोनेशिया तक पूरा गलियारा सूफी इस्लाम के असर वाला है। जिस समय इस्लाम यहां आया उस दौर में यहां बड़े इलाके में बौद्ध मत के लोग रहा करते थे। वो भी इनकी बर्बरता का शिकार बने। यह बात ऐतिहासिक रूप से साबित हो चुकी है कि सूफी इस्लाम ने ही उत्तर प्रदेश और बिहार से बौद्ध धर्म का लगभग सफाया कर दिया। बुल्ले शाह, मुईनुद्दीन, निजामुद्दीन, बख़्तियार काकी जैसे सूफियों की दरगाहें इसी गलियारे में मिलती हैं। यहां एक बात यह भी गौर करने वाली है कि ये सभी वो हैं जिनको तब के वीर हिंदू राजाओं ने मौत के घाट उतारा था। बड़े सूफी संत ही नहीं, छोटे-छोटे शहरों में जिन पीर बाबाओं और गाजी बाबाओं की दरगाहों पर लोग मत्था टेकते हैं वो भी दरअसल मध्यकाल में भारत पर हमला करने वाली सेनाओं के सेनापति हुआ करते थे।

अजमेर के मशहूर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की सच्चाई भी बेहद हैरान करने वाली है। दरगाह की आधिकारिक वेबसाइट (देखें नीचे) पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का परिचय देते हुए यह लिखा गया था कि उन्होंने एक हिंदू राजा को हराकर उसकी बेटी को बंदी बना लिया और फिर उसे प्रताड़ित करके मुसलमान बनाया। इतना ही नहीं उसने राजा की बेटी से शादी भी कर ली और उसे बीवी उमुतुल्ला का नाम दिया। हैरानी की बात यह है कि आधिकारिक रूप से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के वारिस ये जानकारी अपनी वेबसाइट पर दे रहे हैं, लेकिन मार्क्सवादी-नेहरूवादी इतिहासकारों ने इस सच को हमेशा छिपाए रखा। हमें पढ़ाया जाता है कि मोइनुद्दीन चिश्ती कोई बहुत बड़े सूफी संत थे। वेबसाइट पर दी जानकारी जब कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी तो दरगाह के लोगों ने इसे वहां से हटा लिया। अब इस वेबसाइट पर जानकारी को बदलकर राजा की बेटी की जगह, बहन कर दिया गया है। जाहिर है इसका मकसद लोगों की आंखों में धूल झोंकना था। क्योंकि अजमेर दरगाह पर जाने वालों में बड़ी संख्या हिंदुओं की है। मोइनुद्दीन चिश्ती के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसी के कहने पर मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान पर हमला किया था।

इतिहास में दर्ज है मोइनुद्दीन की सच्चाई

तो जिस मोइनुद्दीन चिश्ती को हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताने की कोशिश होती है उसका असली चेहरा सिर्फ दरगाह की वेबसाइट ही नहीं, इतिहास की प्रमाणिक किताबों में भी बताया गया है। मुस्लिम लेखक डब्लू डी बेग की लिखी किताब ‘होली मोइनुद्दीन चिश्ती’ में भी वही इतिहास दर्ज है जो दरगाह की आधिकारिक वेबसाइट पर था। विकीपीडिया पर भी देखें तो यही पता चलता है कि मोइनुद्दीन ने एक हिंदू राजा को हराकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था और बाद में उससे बलात्कार किया और शादी करके उसे नया नाम बीवी उमुतुल्ला दे दिया। ऐतिहासिक दस्तावजों के हिसाब से साफ है कि मोइनुद्दीन चिश्ती को संत तो कतई नहीं कहा जा सकता है। न ही अजमेर शरीफ को पवित्र स्थान का दर्जा ही दिया जा सकता है। क्योंकि यह तथ्य भी किताबों में दर्ज है कि इसी दरगाह में उसने सैकड़ों नाबालिग हिंदू लड़कियों को बंदी बनाकर रखा था। इनकी ही औलादों को यहां पर खादिम बना दिया गया। कुछ जगहों पर दावा किया गया है कि पृथ्वीराज चौहान को मोहम्मद गोरी ने जब बंदी बना लिया तो उनकी पत्नी संयोगिता को निर्वस्त्र करके सैनिकों के बीच छोड़ दिया गया ताकि वो उन्हें नोच-खसोट सकें।

अजमेर दरगाह की वेबसाइट की इस तस्वीर पर आप साफ देख सकते हैं कि मोइनुद्दीन चिश्ती ने राजा की बेटी से जबरन शादी की थी। यह समझना मुश्किल नहीं कि तब ख्वाजा की उम्र क्या रही होगी और बेटी की उम्र क्या रही होगी।

धोखे और छल की बुनियाद पर है सूफी मत

सूफी दरगारों पर आपको कई हैरान करने वाली बातें दिखेंगी। ये लोग भगवा जैसे दिखने वाली पगड़ी और कपड़े पहननते हैं। इसके रंग को गौर से देखें तो ये भगवा नहीं, बल्कि हल्का गुलाबी होता है। कई बार सूफी दरगाहों पर आपको ऐसा महसूस होगा मानो ये कोई हिंदू तीर्थस्थल है। दरअसल ये सबकुछ हिंदुओं को अपनी ओर खींचने के मकसद से किया गया है। सूफी मत में भगवा कपड़ा पहनने का कहीं कोई जिक्र नहीं है। ऐसा कपड़ा सिर्फ भारत में इस्तेमाल किया जाता है, ताकि हिंदुओं को भ्रमित किया जा सके। हिंदू धर्म के कई संप्रदायों में भगवान की पूजा नाच-गाकर की जाती है। जबकि इस्लाम में इस पर पाबंदी है। इसके बावजूद सूफी मत वाले अपने ईश्वर की आराधना हिंदुओं की तरह नाच-गाकर करते हैं। कभी भी इस्लामी आतंकवाद की निंदा या गोमांस पर पाबंदी की बात होती है तो सूफी इस्लाम वाले फौरन उसका समर्थन करते हैं। यही कारण है कि उनके पूजा के तरीके मुसलमानों से ज्यादा हिंदुओं के करीब दिखते हैं। हर साल हजारों-लाखों हिंदू इन दरगाहों पर अपनी मुरादें लेकर मत्था टेकने के लिए चले जाते हैं, बिना यह जाने कि वो किसी हत्यारे या बलात्कारी की कब्र भी हो सकती है।

एक अपील: न्यूज़लूज़ के जरिए हम राष्ट्रवादी पत्रकारिता को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। इस वेबसाइट पर होने वाला खर्च बहुत ज्यादा है और हमारी आमदनी काफी कम। हम अपने काम को जारी रख सकें इसके लिए हमें आर्थिक मदद की जरूरत है। ये हमारे लिए ऑक्सीजन का काम करेगी। डोनेट करने के लिए क्लिक करें:

कृपया लेख कॉपी-पेस्ट न करें। कई लोग पोस्ट कॉपी करके फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर कर देते हैं, जिससे वेबसाइट की आमदनी काफी कम हो गई है। राष्ट्रवाद की विचारधारा पर आधारित यह वेबसाइट बंद हो जाएगी तो क्या आपको खुशी होगी? कृपया खबरों का लिंक शेयर करें।

comments

AddThis Website Tools

Comments

Popular posts from this blog

मुघलांचा इतिहास तर माहिती आहे पण आदिलशाह आणि निजाम कोठून आले आणि दक्षिणेत त्यांनी आपले राज्य कसे प्रस्थापित केले?

अहमदनगरचा भुईकोट किल्ला

ख्वाजा गरीब नवाज का इतिहास