कृषि वर्ष या फसली वर्ष
कृषि वर्ष या फसली वर्ष :- कृषि वर्ष से अभिप्राय उस वर्ष से है जो 1जुलाई से प्रारंभ होकर 30 जून को समाप्त होती है ।कृषि वर्ष को फसली वर्ष भी कहते हैं।अकबर ने शासन संभालते ही अनुभव किया कि कोई ऐसा साल (संवत्) हो जो फसल और ऋतुओं से मिलता हो एवं हिजरी साल की तरह ,चंद्र मास की तरह न घटे और हिंदू के विक्रम संवत् से अच्छा हो ।उसने 1555 ई.में ऐसे साल की शुरुआत की और मनमाने तौर पर फसली 963,जो उसके सिंहासनारूढ़ का हिजरी वर्ष था।उस वर्ष को फसली वर्ष कहा।तब से सभी राजस्व कागजात में यही फसली वर्ष चला आ रहा है।हर एक राज्य् का फसली वर्ष वहाँ की जलवायु के अनुसार शुरू होता है।उत्तर प्रदेश में यह 1जुलाई से प्रारंभ 30 जून को समाप्त होता है ।अंग्रेज़ी वर्ष में से 592(जुलाई से दिसंबर) या 593(जनवरी से जून) घटाकर फसली वर्ष या साल ज्ञात करते हैं।जैसे 1 अक्टूबर 1994 को कौन से फसली साल या वर्ष होंगी? 1994–592=1402 फसली वर्ष। 2.1मई 1995 को फसली वर्ष होगा? 1995–593=1402 फसली वर्ष।